जनसंदेश टाइम्स, गोरखपुर से खबर है कि स्पेशल करेस्पांडेंट पद पर नियुक्त होने वाले जितेंद्र पाण्डेय का बोरिया बिस्तर बंध गया है. गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ के खिलाफ खबर लिखकर सुर्खियों में आए जितेंद्र क्यों हटाए गए हैं या इस्तीफा दिया है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. जितेंद्र अमर उजाला से इस्तीफा देकर जनसंदेश टाइम्स पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि इन्होंने फिर से अमर उजाला में वापसी कर ली है. हालांकि इस खबर की पुष्टि नहीं हो पाई. जितेंद्र राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
हिंदुस्तान, बदायूं से खबर है कि कुलदीप वार्ष्णेय ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर क्राइम रिपोर्टर थे. बताया जा रहा है वे अब यूएनआई का काम देखेंगे. कुलदीप वरिष्ठों के रवैये से परेशान थे. काम के अत्यधिक बोझ के चलते उन्होंने अखबार को बाय कर दिया. कुलदीप ने अखबार को उस समय ज्वाइन किया था, जब इस अखबार को पत्रकार नहीं मिल रहे थे. इन्होंने अखबार को क्राइम में अलग पहचान भी दिलाई थी.






