जनसंदेश टाइम्स से खबर है कि हरे प्रकाश उपाध्याय फिर से जुड़ रहे हैं. यह उनकी जनसंदेश टाइम्स के साथ दूसरी पारी होगी. हालांकि उनको किस पद पर लाया जा रहा है यह अभी तय नहीं किया गया है. संभावना है कि उन्हें उनके पुराने पद फीचर संपादक की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. हरे प्रकाश पत्रकार होने के साथ साथ एक संवेदनशील कवि भी हैं. इसके पहले वे हिंदुस्तान के साथ लंबे समय तक काम कर चुके हैं. जनसंदेश से इस्तीफा देने के बाद हरे प्रकाश डा. सुभाष राय के साथ डीएनए भी गए थे, लेकिन यहां भी दोनों लोग लंबे समय तक नहीं रह पाए.
डा. सुभाष राय के दुबारा जनसंदेश टाइम्स का संपादक बनने के बाद से कयास लगाया जा रहा था कि देर सबेर हरे प्रकाश की भी वापसी होगी. हरे प्रकाश एक अप्रैल से अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे. हालांकि प्रबंधन ने पिछली बार इस्तीफा देते समय उनके एक महीने की सैलरी भी मार ली थी, जो अब तक नहीं दी गई है.






