जनसंदेश टाइम्स, मिर्जापुर से खबर है कि ब्यूरोचीफ मानसी सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे प्रबंधन द्वारा कोई भी बात स्पष्ट नहीं किए जाने तथा उन्हें लगातार अंधेरे में रखे जाने से नाराज थीं. प्रबंधन ने उनकी जगह नीरज सिंह को अखबार का नया ब्यूरोचीफ बनाया है. सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन ने मानसी को बिना विश्वास में लिए कार्यालय बदल दिया तथा उन्हें नीरज सिंह के ज्वाइनिंग के बारे में भी जानकारी नहीं दी गई. इससे नाराज मानसी ने प्रबंधन को कड़ा पत्र लिखते हुए अपना इस्तीफा सौंप दिया.
दूसरी तरफ नीरज सिंह की नियुक्ति को लेकर कुछ आरोप भी सामने आ रहे हैं. आरोप लग रहे हैं कि प्रबंधन के कुछ लोगों ने मोटी रकम लेकर नीरज सिंह को मिर्जापुर का नया ब्यूरोचीफ बनाया है. उनकी छवि भी विवादित है. हालांकि प्रबंधन के लोग इस तरह के आरोपों को साफ नकारते हुए कह रहे हैं कि व्यवस्था बदले जाने से नाराज लोग इस तरह की अफवाह उड़ा रहे हैं. मानसी सिंह दैनिक जागरण से इस्तीफा देकर जनसंदेश टाइम्स पहुंची थीं. वहीं नए ब्यूरोचीफ नीरज सिंह पायनियर हिंदी से जुड़े हुए थे.






