युवा कहानीकार ज्योति कुमारी के नई किताब के प्रकाशन को लेकर साहित्यजगत में विवाद है. राजकमल प्रकाशन ने ज्योति कुमारी के किताब के प्रकाशन की सूचना जनसत्ता में प्रकाशित करवा दी. जबकि उक्त किताब दूसरे नाम से वाणी प्रकाशन के यहां प्रकाशित हुई है. जनसत्ता में भी राजकमल प्रकाशन के प्रेस नोट के आधार पर एक सूचना प्रकाशित हुई. चूंकि सूचना जनसत्ता में प्रकाशित थी, इसलिए इस पर विवाद भी ज्यादा हो गया, क्योंकि जनसत्ता की पहचान ही अलग और सही पत्रकारिता करने की रही है.







