Awadhesh Kumar : अटल जी को शरीर के कष्ट से मुक्ति मिले…. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन पर मैं उनकी मुक्ति की कामना करता हूं। उनके जैसा सक्रिय व्यक्तित्व यदि इस तरह सुन्न होकर केवल सांसे लेते रहे और मन व शरीर से अविचल हो जाए तो यह जीवन कैसा?
इसलिए मैं शुभकामनाएं दूंगा तो यही कि उनको तुरंत इस असह्य कष्ट से मुक्ति मिले। यह मुक्ति या तो जन्म मरण से हो जाए या फिर केवल शरीर से। अगर मुक्ति केवल शरीर से हो तो फिर वे इसी तरह भारत में पैदा होकर देश सेवा करें तथा अपनी आकर्षक आवाज, मुस्कराते चेहरे और ओजस्वी भाषण शैली से सबको प्रेरित करें।
वरिष्ठ पत्रकार अवधेश कुमार के फेसबुक वॉल से.





