Dinesh Shakya : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जिले इटावा में कानून व्यवस्था का हाल कितना खराब है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब पत्रकारों की भी हत्या होने लगी है। पत्रकार राकेश शर्मा की हत्या के बाद इटावा के पत्रकारों में बहुत गुस्सा है। यह घटना इटावा जिले के बकेवर क्षेत्र में होने से सनसनी फैल गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायल पत्रकार को जिला अस्पताल लेकर आई, जहां डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना से पत्रकार राकेश के परिवार में कोहराम मच गया।
दैनिक अखबार आज के बकेवर संवाददाता पत्रकार राकेश शर्मा 51 वर्ष अपने गांव हर्राजपुरा करीब 7 बजे जा रहे थे कि बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना स्थल से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने बाइक सहित गड्ढे में पड़े पत्रकार को पहचान लिया और घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन और कई पत्रकार घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस और परिजन पत्रकार राकेश शर्मा को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर आये जहां डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
xxx
Prashant Pathak : इटावा को क्या हो गया है… रोज ही रोज़ वह ईंट दरकती है… कल जेल की ईंट दरका दी गयी तो आज एक पत्रकार को गोली से उड़ा दिया गया.. अखिलेश बाबू घर से जब यह सन्देश जाता है तो लगता है घर ही ठीक नहीं है, बाहर क्या होगा..
पत्रकार दिनेश शाक्य और प्रशांत पाठक के फेसबुक वॉल से.






