Yashwant Singh : राहुल गांधी का अर्नब गोस्वामी ने जो इंटरव्यू लिया, उसमें राहुल का परफारमेंस सही नहीं रहा.. यहां तक कि उनसे वाड्रा जमीन घपले का सवाल नहीं पूछा गया, जिसके कारण माना गया कि इंटरव्यू प्रायोजित था.. पर जिसने भी वो इंटरव्यू देखा, उसने कहा कि अर्नब काफी आफेंसिव थे और राहुल मिमियाते हुए जवाब दे रहे थे.. मुझे भी ऐसा ही लगा…
इस थर्ड ग्रेड परफारमेंस के बावजूद मैं राहुल गांधी को नरेंद्र मोदी से ज्यादा नंबर दूंगा क्योंकि मोदी एक नहीं बल्कि दो-दो बार लाइव रणछोड़ साबित हुए… करण थापर से इंटरव्यू के दौरान दंगों के सवाल पर न सिर्फ पानी मांगा बल्कि भाग खड़े हुए… विजय त्रिवेदी से बातचीत के दौरान दंगों के सवाल पर पानी मांगा और मुंह फेरकर फाइल पलटने लगे…
जब जब होवे दंगे की बात
तब तब पानी मांगत जात!
देखिए 'पानी देना रे' सिरीज के दो इंटरव्यू…
—
—
भड़ास के एडिटर यशवंत सिंह के फेसबुक वॉल से.






