Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

जब टीवी जर्नलिस्ट अस्पताल के डाक्टरों को धमकाते हुए जबरन इंजेक्शन लेकर चल पड़ा (देखें वीडियो)

मैनपुरी में एक पत्रकार ने ऐसा कारनामा कर दिया कि हिस्ट्रीशीटर भी शरमा जाएं. इनने सरकारी डॉक्टर से घूस के तौर पर कई इंजेक्शन जबरन ले लिए. ये आइडिया अभी तक किसी बदमाश या हिस्ट्रीशीटर के दिमाग में न आया होगा. एक टीवी चैनल के रिपोर्टर महोदय मैनपुरी जिला चिकित्सालय के आपात कालीन विभाग में आये तथा अलमारी में इंजेक्शन सेफ्ट्रिकसन व एमिकशिन के छह छह वायल निकाल कर चल दिए.

मैनपुरी में एक पत्रकार ने ऐसा कारनामा कर दिया कि हिस्ट्रीशीटर भी शरमा जाएं. इनने सरकारी डॉक्टर से घूस के तौर पर कई इंजेक्शन जबरन ले लिए. ये आइडिया अभी तक किसी बदमाश या हिस्ट्रीशीटर के दिमाग में न आया होगा. एक टीवी चैनल के रिपोर्टर महोदय मैनपुरी जिला चिकित्सालय के आपात कालीन विभाग में आये तथा अलमारी में इंजेक्शन सेफ्ट्रिकसन व एमिकशिन के छह छह वायल निकाल कर चल दिए.

ड्यूटी पर तैनात सीनियर फार्मासिस्ट अमरपाल सिंह और डॉक्टर अशोक सिंह ने इस पर आपत्ति जताई तो पत्रकार ने उन्हें धमकी दे डाली कि अस्पाताल में क्या होता है, मुझे सब पता है, अपना काम करो. गाली गलौज करते हुए पत्रकार चल दिया. डॉक्टर ने पीछे दौड़कर इंजेक्शन छीन लिए और ठीक से मरम्मत कर दी. ये पत्रकार महोदय इससे पहले भी कई लोगों को ब्लैकमेल कर चुके हैं.

इसी तरह इन्होंने एक नवजीवन ट्रस्ट के संचालक को धमकाया था. वहां भी इनकी मरम्तत हुई थी. बाद में पूरे मामले की जाँच जिलाधिकारी महोदय ने तीन सदस्यीय टीम से करवाई. जांच में भी इनको दोषी माना गया. आज कल ये अपने आपको कभी चैनल वन का तो कभी जी यूपी का रिपोर्टर बताकर अवैध वसूली करने के काम में लिप्त रहते हैं.

देखें संबंधित वीडियो…

https://www.youtube.com/watch?v=ZHlOK8B9znE


Sumit Pandey की रिपोर्ट. संपर्क: [email protected]

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...