Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

जब साबिर अली के पांच करोड़ रुपये के बहकावे में आ गए थे महुआ के मालिक पीके तिवारी

Vikas Mishra : पूर्व जेडीयू और पूर्व बीजेपी नेता साबिर अली के कुछ संस्मरण मेरे पास भी हैं। बात करीब ढाई साल पहले की है, जब महुआ न्यूज में मैं था। चैनल संकट में था, पैसे के लिए साबिर अली से डील चलने लगी। मेरी जानकारी के मुताबिक साबिर अली ने चैनल के मालिक पीके तिवारी को पांच करोड़ रुपये देने की बात कही थी।

Vikas Mishra : पूर्व जेडीयू और पूर्व बीजेपी नेता साबिर अली के कुछ संस्मरण मेरे पास भी हैं। बात करीब ढाई साल पहले की है, जब महुआ न्यूज में मैं था। चैनल संकट में था, पैसे के लिए साबिर अली से डील चलने लगी। मेरी जानकारी के मुताबिक साबिर अली ने चैनल के मालिक पीके तिवारी को पांच करोड़ रुपये देने की बात कही थी।

खैर, आलम ये हो गया कि साबिर अली जैसे ही न्यूज रूम में आते, तुरत लाइव हो जाते थे। उनका इंटरव्यू चलने लगता था। साबिर अली ने मुफत की फूटेज खूब खाई। महुआ न्यूज की तरफ से दावत भी उड़ाई, लेकिन जेब ढीली नहीं की। पता चला कि डील 5 करोड़ से खिसकते खिसकते 50 लाख रुपये तक पहुंच गई। उसके बाद डील का जयश्रीराम हो गया।

साबिर अली ने झटका दे दिया, तिवारी जी देखते रह गए। गाज गिरी उस रिपोर्टर पर, जिसने साबिर अली को डील के लिए मिलवाया था, बेचारे को नौकरी से निकाल दिया गया। साबिर अली ने तिवारी जी को जैसा झटका दिया था, उससे ज्यादा जोरदार साबिर को खुद लगा है। यकीन है कि मुख्तार अब्बास नकवी ही नहीं, तिवारी जी भी बहुत खुश होंगे।

आजतक न्यूज चैनल में वरिष्ठ पद पर कार्यरत पत्रकार विकास मिश्रा के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...