Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

जमीन पर नहीं रखा कदम फिर भी मिला आपदा की कवरेज के लिए सम्मान

देहरादून : उत्तराखण्ड की मीडिया में जेपी जोशी प्रकरण के बाद दलाल पत्रकारो की भूमिका खुलासा हुआ है. जिसके बाद राज्य में पूरे मीडिया कुनबे को शक की निगाहो से देखा जा रहा है. सरकारी दफ्तरों से लेकर आम जनता पत्रकारों को टेडी नजर से देख रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ देहरादून में एक नया मामला सामने आया है.
देहरादून : उत्तराखण्ड की मीडिया में जेपी जोशी प्रकरण के बाद दलाल पत्रकारो की भूमिका खुलासा हुआ है. जिसके बाद राज्य में पूरे मीडिया कुनबे को शक की निगाहो से देखा जा रहा है. सरकारी दफ्तरों से लेकर आम जनता पत्रकारों को टेडी नजर से देख रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ देहरादून में एक नया मामला सामने आया है.
गौरतलब है कि बीते 26 दिसंबर को देहरादून के राजभवन में आपदा के दौरान कवरेज करने वाले पत्रकारो को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया. लेकिन इस समारोह में इस सम्मान को पाने वाले कर्इ चेहरे ऐसे भी थे जो इसके हकदार नहीं थे लेकिन उन्हे भी राज्यपाल द्वारा सम्मानित करा दिया गया. राजभवन में यह कार्यक्रम पंजाबी सभा द्वारा आयोजित किया गया था और आपदा की कवरेज के नाम पर पत्रकारो को सम्मानित करने का खेल खेला गया.
सम्मानित हुए पत्रकारो में जिसमें एनडीटीवी के दिनेश मानसेरा, पी7 के किशोर रावत, कैमरामैन गोविंद सिंह, श्री न्यूज के रमन द्वारा आपदा में कवरेज की गर्इ थी उन्हें सम्मान मिला. जो कि समझ में आता है लेकिन इसके अलावा अन्य लोगो को सम्मान का पैमाना क्या था यह समझ से परे हैं. क्योंकि जी न्यूज के नरेश तोमर, न्यूज 24 के अधीर यादव, टीवी100 के नासिर आपदा के दौरान देहरादून से ही कवरेज करते रहे. इन्हें भी आपदा की कवरेज में सम्मानित कर दिया गया. वहीं इसके अलावा कर्इ पत्रकारो को भी सम्मानित किया गया लेकिन सम्मानित होने वाली जमात में कर्इ चेहरे ऐसे भी थे जो आपदा में कभी वहां की जमीन पर पहुंचे ही नहीं और पूरी कवरेज देहरादून के मीडिया सेंटर से ही करते रहे लेकिन सम्मानित होने वाली जमात में उन्हें भी सम्मानित कर दिया गया. जबकि आपदा के दौरान सबसे पहले वीडियो कवरेज करने वाले जी न्यूज के उत्तरकाषी संवाददाता रावत को इस सम्मान समारोह में सम्मानित तक नही किया गया इसके अलावा कर्इ चेहरे और भी सम्मान की इस बेला पर नदारद दिखे. जबकि जी न्यूज के उत्तरकाषी संवाददाता को दिल्ली में कर्इ संगठनो द्वारा पूर्व में ही सम्मानित किया जा चुका है लेकिन इस सम्मान समारोह में जिस तरह से देहरादून के मीडिया सेंटर में बैठकर कवरेज करने वाले सभी लोगों को सम्मानित कर दिया गया है. उस पर सवालिया निशान उठने शुरू हो गए हैं कि आखिर किसके इशारे पर आपदा के दौरान कवरेज करने वालो को यह सम्मान दिलवाया गया. 
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...