Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ पत्रकार डीसी प्रशांत का निधन

पूर्व राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ पत्रकार डीसी प्रशांत का जम्मू-कश्मीर में उनके निवास पर 28 अगस्त 2013 को निधन हो गया. वह 96 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार थे. डीसी प्रशांत ने अपना करियर आजादी से पहले असोसिएटेड प्रेस से शुरू किया था. वह आकाशवाणी और पीटीआई से भी लम्बे समय तक जुड़े रहे. 
पूर्व राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ पत्रकार डीसी प्रशांत का जम्मू-कश्मीर में उनके निवास पर 28 अगस्त 2013 को निधन हो गया. वह 96 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार थे. डीसी प्रशांत ने अपना करियर आजादी से पहले असोसिएटेड प्रेस से शुरू किया था. वह आकाशवाणी और पीटीआई से भी लम्बे समय तक जुड़े रहे. 
उन्होंने पत्रकारिता और डोगरी व हिन्दी भाषा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान किया. वह डोगरी संस्था के संस्थापक सदस्य थे और उन्होंने डोगरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में दर्ज कराने हेतु अथक संघर्ष किया. डोगरी भाषा के आठवीं अनुसूची में शामिल होने के बाद उन्होंने स्नातकोत्तर स्तर तक शैक्षणिक संस्थानों में डोगरी भाषा लागू किए जाने का अभियान चलाया. हिन्दी और डोगरी में डीसी प्रशांत के नाटकों ने उन्हें राष्ट्रीय पहचान दी. डीसी प्रशांत जम्मू-कश्मीर से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुने जाने के बाद 1982 से 1988 तक राज्यसभा के सदस्य रहे. उनके परिवार में तीन बेटे और चार बेटियां हैं.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...