जम्मू कश्मीर के वरिष्ठ पत्रकार सुरेश एस डुग्गर के पिता का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया. उनका काफी समय से इलाज चल रहा था. वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. आज दिन में शक्तिनगर श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. इस दौरान उनके शुभचिंतकों समेत भारी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.






