Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

जम्मू के वरिष्ठ पत्रकार सूरज सराफ नहीं रहे

जम्मू : जम्मू के वरिष्ठ पत्रकार सूरज सराफ का शुक्रवार को निधन हो गया। सराफ 87 वर्ष के थे और बीमार होने के कारण पिछले कुछ समय से जीएमसी अस्पताल जम्मू भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। 24 जून, 1924 को जम्मू में जन्मे सूरज सराफ ने कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समाचारपत्रों व मीडिया समूहों के साथ काम किया था। इसमें टाइम्स ऑफ इंडिया, द हिंदू, वीमेन इरा, नेशनल जियोग्राफिक सोसायटी, द क्रिश्चियन, साइंस मोनिटर, पाइनियर, पीटीआइ प्रमुख है।

सराफ को बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए इंटरनेशनल फोटोग्राफी एसोसिएशन ने सम्मानित किया था। सराफ ने चार किताबें भी लिखी थीं, जिनमें जम्मू दर्शन, बभोर, क्रिमची, और जम्मू हेरिटेज शामिल है। पत्रकारिता में आने से पहले सराफ ने वकालत भी की थी। जम्मू से साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद लाहौर विश्वविद्यालय से एलएलबी कर गोल्ड मेडल हासिल किया था। सराफ ने एयरफोर्स में भी अपनी सेवाएं दी थीं। एयरफोर्स छोड़ने के बाद वह वर्ष 1965 में राज्य सरकार में पब्लिक रिलेशन ऑफिसर बने। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को जोगीगेट श्मशानघाट में कर दिया गया। जहां पत्रकारिता व विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। साभार : दैनिक जागरण

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...