Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

जम्‍मू जेल में हमले के शिकार हुए पाकिस्‍तानी कैदी सनाउल्‍लाह की मौत

चंडीगढ़। एक सप्ताह पहले जम्मू की कोट बलावल जेल में हिंदुस्‍तानी कैदी एवं पूर्व सैनिक विनोद के हमले के बाद गंभीर रूप से जख्मी हुए पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह की चंडीगढ़ पीजीआई में मौत हो गई। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब पौने आठ बजे सनाउल्लाह ने दम तोड़ दिया था। भारत सरकार ने पाकिस्तानी उच्चायोग को इस बारे में सूचना दे दी है। शव को पाक भेजने पर अभी फैसला नहीं हुआ है।

चंडीगढ़। एक सप्ताह पहले जम्मू की कोट बलावल जेल में हिंदुस्‍तानी कैदी एवं पूर्व सैनिक विनोद के हमले के बाद गंभीर रूप से जख्मी हुए पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह की चंडीगढ़ पीजीआई में मौत हो गई। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब पौने आठ बजे सनाउल्लाह ने दम तोड़ दिया था। भारत सरकार ने पाकिस्तानी उच्चायोग को इस बारे में सूचना दे दी है। शव को पाक भेजने पर अभी फैसला नहीं हुआ है।

पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रवक्ता मंजूर मेमन ने सनाउल्लाह पर जेल में हुए हमले की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान चाहता है कि सनाउल्लाह के शव को हमें सौंप दिया जाए ताकि पाकिस्तान में उसकी अंतिम यात्रा संपन्न हो सके। मेमन ने यह भी कहा कि हमारे नागरिक पर भारतीय जेल में साजिश के तहत हमला किया गया और इस कदर मारा गया कि मौत हो गई।

3 मई को जम्मू की जेल में कहासुनी के बाद भारतीय कैदी विनोद ने सनाउल्लाह को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसे तुरंत जम्मू मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन उसी दिन चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया था। उस समय से वह कोमा में था। आईसीयू में रखने के बाद उसे जॉन्डिस हो गया था और किडनी ने भी काम करना बंद कर दिया था। 2 दिन पहले ही पाकिस्तान से परिवार वाले सनाउल्लाह खान को देखने आए थे। परिवारवालों की मौजूदगी में चंडीगढ़ पीजीआई में पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

सन्नाउल्लाह पिछले 17 सालों से कोट बलावल जेल में बंद था। उसे दो मामलों में उम्रकैद की सजा हुई थी, जिसमें से एक 1994 में कटरा में बस में हुआ ब्लास्ट भी शामिल है। सनाउल्लाह पर हमले के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार ने जेल सुपरिटेंडेंट रजनी सहगल को सस्पेंड करते हुए हमले की जांच के आदेश दे दिए थे। हालांकि कुछ लोग इसे सरबजीत की मौत का बदला लेने की कार्रवाई से जोड़कर भी देख रहे हैं। ठीक इसी तरह का हमला 26 अप्रैल को सरबजीत पर हुआ था, जिसके बाद वह भी कोमा में चले गए थे और बाद में उनकी मौत हो गई थी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...