Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

जम्‍मू में हॉकरों को बहिष्‍कार जारी, दैनिक जागरण का सर्कुलेशन गड़बड़ाया

समाचार-पत्र वितरकों के लिए चलाया जा रहा 'कर्मयोगी' अभियान जम्मू में बुरी तरह फ्लाप होने के बाद स्थानीय दैनिक जागरण प्रबंधतंत्र बुरी तरह बौखला गया है. यहाँ के समाचार-पत्र वितरकों को सबक सिखाने के लिए आज जागरण ने शहर के कई इलाकों में अपने पाठकों तक अख़बार पहुंचाने के लिए स्वयं के स्टाल खोले. परन्तु ग्राहकों के रूचि न लेने से उनका यह "शो" भी फ्लाप साबित हो गया.

समाचार-पत्र वितरकों के लिए चलाया जा रहा 'कर्मयोगी' अभियान जम्मू में बुरी तरह फ्लाप होने के बाद स्थानीय दैनिक जागरण प्रबंधतंत्र बुरी तरह बौखला गया है. यहाँ के समाचार-पत्र वितरकों को सबक सिखाने के लिए आज जागरण ने शहर के कई इलाकों में अपने पाठकों तक अख़बार पहुंचाने के लिए स्वयं के स्टाल खोले. परन्तु ग्राहकों के रूचि न लेने से उनका यह "शो" भी फ्लाप साबित हो गया.

समाचार-पत्र वितरक विरोधी नीतियों व कम कमीशन के मुद्दे को लेकर जम्मू प्राविन्स वेंडर्स एसोशिएसन ने पिछले एक जून से दैनिक जागरण का बहिष्कार कर रखा है. इस बाबत जागरण प्रबंधतंत्र व  वेंडर्स एसोशिएसन के बीच कोई समझौता नहीं हो सका तथा अभी तक उनका बहिष्कार जारी रखा हुआ है.

स्‍टाल लगाकर दैनिक जागरण की बिक्री करता कर्मचारी

समाचार-पत्र वितरकों के लिए चलाये जा रहे 'कर्मयोगी' अभियान के तहत सर्वश्रेष्ठ वितरक सम्मान, वितरक पहचान-पत्र, एक लाख की दुर्घटना बीमा पालिसी व छात्रवृत्ति योजना का लालीपाप भी यहाँ के वेंडर्स एसोशिएसन ने ठुकरा दिया। तब वेंडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को सबक सिखाने के उद्देश्य से जागरण ने शहर के नरवाल, तालाब- टिल्लों, पक्का डंगा आदि इलाकों में अपने कर्मचारियों को लगा कर स्वयं के स्टाल खोले परन्तु ग्राहकों के अभाव में स्टालों में उनके कर्मचारी खाली बैठे स्वयं अख़बार पढ़ते समय काटते रहे.
                   
पता चला है कि अपनी अकर्मण्यता व अक्षमता छिपाने के लिए यहाँ से उच्च अधिकारीयों को जो रिपोर्ट भेजी गई है उसमें इन स्टालों क़ी फर्जी सेल दिखाकर इस योजना को सफल साबित करने का प्रयास किया गया है. जम्मू प्राविन्स वेंडर्स एसोशिएसन के प्रधान आनंद शर्मा 'काके', उपाध्यक्ष पवन शर्मा, महामंत्री पवन गुप्ता व राजपाल वर्मा 'राजू' ने एक संयुक्त बयान में दैनिक जागरण द्वारा समाचार-पत्र वितरकों को डराने के इस प्रयास को हास्यास्पद बताते हुए कहा है कि समाचार-पत्र वितरक विरोधी इन हरकतों से वह "अपने पैर पर कुल्हाड़ी नहीं" बल्कि कुल्हाड़ी पर ही अपने पैर मार रहे हैं. ईश्वर इन्हें शीघ्र सद्बुद्धि दें.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...