देवघर प्रेस क्लब का चुनाव संपन्न हो गया. जिसमें अध्यक्ष के रूप में जयनारायण राय (दैनिक जागरण) का मनोनयन हुआ. जबकि महासचिव राकेश कर्महे (दैनिक हिंदुस्तान) को महासचिव पद पर पुनः मनोनीत किया गया. देवघर प्रेस क्लब भवन में आहूत बैठक में सभी पदों के लिय सहमती ली गयी. सर्वप्रथम निवर्तमान अध्यक्ष रामनंदन सिंह ने नए अध्यक्ष के रूप में जय नारायण राय का नाम प्रस्तावित किया. जिस पर सबने अपनी सहमति दे दी.
इसके अलावे सचिव के रूप में चन्द्र विजय प्रसाद चन्दन (दैनिक रांची एक्सप्रेस) और संजीत मंडल (दैनिक प्रभात खबर) का मनोनयन हुआ. जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए बीएस वाजपेयी (सहारा समय), आशीष कुंदन (दैनिक प्रभात खबर), जीतेन्द्र कुमार सिंह (न्यूज़ ११) और आरसी सिन्हा (दैनिक जागरण) का मनोनयन किया गया. साथ ही कोषाध्यक्ष के पद दैनिक जागरण के कंचन सौरभ मिश्रा और अंकेक्षण के लिए प्रशांत सिंह (दैनिक हिंदुस्तान) का चयन किया गया.
चुनाव प्रक्रिया में नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया. जिसमें सदस्य के रूप में धनंजय भारती (सहारा समय), बैद्यनाथ वर्मा ( छायाकार दैनिक जागरण), विकास कुमार (साधना न्यूज़), प्रदीप कुमार सिंह (दैनिक जागरण), अंग्रेज दास (छायाकार दैनिक प्रभात खबर), अजय संतोषी (छायाकार दैनिक हिंदुस्तान) और नितिन चौधरी (प्रभात खबर) को रखा गया. क्लब के लिय संपन्न इस चुनाव में संरक्षक के रूप में प्रभात खबर के स्थानीय संपादक सुशील भारती, रामनंदन सिंह, अशोक कुमार बरनवाल, राम प्रसाद भारती और केबी सहाय का मनोनयन किया गया.






