चैनल वन से खबर है कि जयशंकर ने इस्तीफा दे दिया है. वे प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत थे. जयशंकर ने अपनी नई पारी श्रीन्यूज के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी इसी पद पर लाया गया है. जयशंकर ने अपने करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर के साथ की थी. इसके बाद वे दो साल पहले चैनल वन से जुड़ गए थे.
अरुण कुमार को फारवर्ड प्रेस का पटना संवाददाता बनाया गया है. अरुण ने जेएनयू के भारतीय भाषा केंद्र से पीएचडी की है तथा फारवर्ड से पहले वे इंडिया टुडे के दिल्ली कार्यालय में संपादकीय विभाग से जुड़े थे. श्री अरूण ऑल इंडिया बैकवर्ड स्टूडेंटस फोरम से भी जुडे रहे हैं.






