प्रभात खबर, धनबाद से जय प्रकाश ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे. जयप्रकाश ने अपनी नई पारी की शुरुआत वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के अखबार खबर मंत्री के साथ की है. उन्हें यहां भी सीनियर सब एडिटर बनाया गया है. जय प्रकाश कई अन्य संस्थानों को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
खबर मंत्री, रांची से खबर है कि सुरजीत सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर क्राइम रिपोर्टर के पद पर कार्यरत थे. सुरजीत ने अपनी वापसी प्रभात खबर में की है. उन्हें उसी पद पर लाया गया है. वे इसके पहले भी प्रभात खबर में कार्यरत थे, परन्तु कुछ विवाद के बाद अखबार से उनका संबंध विच्छेद हो गया था. इसके बाद इन्होंने खबर मंत्र ज्वाइन कर लिया.





