दिल्ली में गैंगरेप की शिकार हुई दामिनी तो नहीं बची, लेकिन उसके द्वारा जो अलख जलाई गई है उसे देश और दुनिया में फैलाने के लिए दिल्ली से बहुत जल्द एक महिलाओं का राष्ट्रीय समाचार पत्र वूमन एक्सप्रेस शुरू होने जा रहा है, जो दुनिया का पहला संपूर्ण महिलाओं पर आधारित होगा। यह दैनिक समाचार पत्र बेटियों को बचाने के लिए गांव-गांव तक जाएगा।
हिंदी में प्रकाशित होने वाले इस समाचार पत्र में देशभर में महिला रिपोर्टरों को वरीयता दी जाएगी। इसे गांव के सरपंच तक से जोडऩे की योजना है। देश की सभी महिला सरपंच, महिला पार्षद, महिला विधायक एवं महिला सांसद हैं, उनको जोड़ा जाएगा। इस विशेष अखबार में महिलाओं को अपनी बात, अपना दर्द, योजनाएं, लेखन, रेाजगार आदि से जुड़ी चीजे रख सकेंगी। दूर-दराज के उन गांवों की महिलाओं तक पहुंचना है, जहां डिस और केवल टीवी नहीं पहुंच पाया है। दूरस्थ इलाकों की अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी उन महिलाओं की उपस्थिति होगी, जो गुमनामी में जिंदगी गुजार देती हैं। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रहे संगठनों और निर्धन बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान समाचार पत्र के जरिये होगा।






