कुछ दिन पहले ही प्रेस परिषद के अध्यक्ष पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू ट्विटर पर आए थे. उनके ट्विटर पर आते ही तमाम लोग उनके फालोवर बन गए. उन्होंने अपनी आलोचना पर तार्किक जवाब देकर लोकतांत्रिक सोच की मिसाल प्रस्तुत की. अपने तर्कों से कई लोगों को माफी मांगने पर भी विवश किया. खबर है कि अब उनका ट्विटर एकाउंट डिलीट हो गया है. अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उनका एकाउंट किस वजह से डिलीट हुआ है, पर कई तरह की चर्चा है. कहा जा रहा है कि उनके ट्विटर पर आने से घबराए लोगों ने उनका एकाउंट डिलीट करवाया है. वहीं कहा जा रहा है कि ट्विटर की तरफ से ही जस्टिस काटजू का एकाउंट डिलीट किया गया है. हालांकि इनमें से किसी की पुष्टि नहीं हो पा रही है. गौरतलब है कि छेड़छाड़ की बढ़ोत्तरी के चलते गूगल एवं कुछ अन्य वेबसाइटों ने कुछ सामग्री नेट से हटाई है.






