Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

जस्टिस गांगुली पर सरकार आज ले सकती है फैसला

लॉ इंटर्न के साथ यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गांगुली के भविष्य पर सरकार आज फैसला कर सकती है। आज कैबिनेट की बैठक में गांगुली को हटाने के लिए राष्ट्रपति के पास अर्जी भेजने का प्रस्ताव रखा जा सकता है।
लॉ इंटर्न के साथ यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गांगुली के भविष्य पर सरकार आज फैसला कर सकती है। आज कैबिनेट की बैठक में गांगुली को हटाने के लिए राष्ट्रपति के पास अर्जी भेजने का प्रस्ताव रखा जा सकता है।
 
सरकार गांगुली को हटाने का फैसला करती है तो वह राष्ट्रपति को अर्जी भेजेगी जिस पर राष्ट्रपति विचार करेंगे। अगर इस पर राष्ट्रपति की सहमति मिलती है तो इसे सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पास भेज दिया जाएगा। हालांकि सरकार क्या फैसला लेगी अभी इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।
 
इससे पहले यौन उत्पीड़न की जांच कर रही सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की समिति ने जस्टिस गांगुली के व्यवहार को यौन उत्पीड़न की प्रकृति का बताया था। इसके पहले अटार्नी जनरल जी ई वाहनवती ने भी कहा था कि जस्टिस गांगुली के ऊपर केस बनता है।
 
जस्टिस गांगुली पर लॉ इंटर्न ने कुछ समय पहले यौन शोषण का आरोप लगाया था। इंटर्न ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि 2012 में जब निर्भया के साथ हुए रेप से पूरा देश गुस्से में था और आंदोलन कर रहा था तब उसे सुप्रीप कोर्ट के हाल ही में रिटायर्ड एक जज के हाथों यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...