: कानाफूसी : आगरा में दो चर्चाएं बड़ी तेजी से चल रही हैं. हम इन्हें चर्चा इसलिए कह रहे हैं कि इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पा रही है. साथ ही इन खबरों से जुड़े लोग भी ऐसी किसी संभावना से इनकार कर रहे हैं. पहली चर्चा यह है कि दैनिक जागरण, आगरा के संपादकीय प्रभारी आनंद शर्मा को बनारस भेजा जा रहा है. उनकी जगह लखनऊ से बनारस भेजे गए आशुतोष शुक्ल को आगरा लाया जा रहा है. ये लोग इन यूनिटों के संपादकीय प्रभारी बनाए जाएंगे.
हालांकि जागरण के वरिष्ठ सूत्र चर्चा की बात तो मानते हैं पर वो भी अभी इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहे हैं. पर जिस तरह से आगरा में चर्चा है उससे इन खबरों को बल मिल रहा है. इधर, विनोद शील को लेकर भी चर्चाएं हैं कि बनारस के संपादकीय प्रभारी राघवेंद्र चड्ढा के कानपुर में ज्वाइन करने के बाद उनको भी इधर उधर किया जा सकता है. राघवेंद्र चड्ढा बनारस के संपादकीय प्रभारी थे, जिनका तबादला हाल ही में कानपुर के लिए किया गया है.






