दैनिक जागरण के सोनीपत कार्यालय में ब्यूरो चीफ संजय मिश्रा व रिपोर्टर ऋषि पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है. चर्चा है कि इनकी छुट्टी करने के लिए नोयडा से चन्द्र मोहन ठाकुर को यहाँ इनपुट हैड बनाकर भेजा गया है, जो कि 16 नवम्बर को ज्वायन करेंगे.
ठाकुर को सोनीपत में जागरण की स्थिति के बारे में डेली समीक्षा कर रिपोर्ट देने को कहा गया है. बताया जा रहा है कि इस पूरी कवायद के पीछे ब्यूरो चीफ संजय मिश्रा व रिपोर्टर ऋषि के पर काटना है. बता दें कि संजय मिश्रा जागरण में जीएम निशिकांत ठाकुर के साले कविलाश के साले हैं. ऋषि भी निशिकांत की रिश्तेदारी में हैं.
इन दोनों के जागरण से जाने की चर्चा के बाद जागरण सोनीपत में ज्वायनिंग के लिए कुछ पत्रकारों ने हाथ पैर मारने शुरू कर दिए हैं. इन पत्रकारों में रोहतक व फरीदाबाद में काम करने वाले 2 पत्रकार शामिल हैं. असल में ये दोनों पत्रकार सोनीपत से सम्बन्ध रखते हैं. इन दोनों को जागरण में इंट्री करने के लिए जागरण चंडीगढ़ में कार्यरत सोनीपत के ही इक पत्रकार द्वारा जोर लगाया जा रहा है. (कानाफूसी)
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.






