दैनिक जागरण, मेरठ के मुख्य उप संपादक सौरभ शर्मा के बारे में सूचना है कि करीब बीस बाइज रोज पहले वे गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गए. वे बाइक पर सवार थे और पीछे से एक बड़ी गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी. इससे सौरभ शर्मा उछलकर एक पेड़ से टकरा गए. उनके शरीर में कई जगह फ्रैक्चर है. करीब दो महीने तक उन्हें अस्पताल में रहना होगा.
राष्ट्रीय सहारा, देहरादून से सूचना है कि विमल जेतली की वापसी हो गई है. उन्हें पिछले महीने संस्थान से हटा दिया गया था. जेतली को कानपुर से देहरादून भेजा गया और फिर इस्तीफा लिखवा लिया गया था. ताजी जानकारी के मुताबिक सहारा प्रबंधन ने उनको फिर से नौकरी दे दी है. जेतली के अलावा कई अन्य लोगों की छुट्टी की गई थी पर वापसी केवल जेतली की हुई है.
भड़ास को खबर करें, [email protected] पर मेल करें.






