Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

जागरण, गोरखपुर से सीजीएम चंद्रकांत त्रिपाठी का इस्‍तीफा

दैनिक जागरण, गोरखपुर से खबर है कि सीजीएम चंद्रकांत त्रिपाठी ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे गोरखपुर में अगली व्‍यवस्‍था होने तक अपनी जिम्‍मेदारी संभालते रहेंगे. अपने बत्‍तीस साल के करियर में चंद्रकांत त्रिपाठी लगभग ढाई दशक से भी ज्‍यादा समय से दैनिक जागरण से जुड़े हुए हैं. उन्‍होंने बाइस सालों तक बरेली में दैनिक जागरण को अपनी सेवाएं दीं. लम्‍बे समय तक इस यूनिट के सीजीएम रहे. लगभग एक साल पहले सीकेटी का तबादला प्रबंधन ने गोरखपुर के लिए कर दिया था. इसके बाद से ही सीकेटी प्रबंधन से बहुत खुश नहीं चल रहे थे. उन्‍होंने कानपुर पहुंच कर अपना इस्‍तीफा दे दिया.

बताया जा रहा है कि सीकेटी के कई अन्‍य अखबारों के प्रबंधन ने भी लखनऊ एवं अन्‍य स्‍थानों की जिम्‍मेदारी संभालने के लिए निमंत्रित किया, परन्‍तु सीकेटी ने असमर्थता जता दी. बरेली में अपना विशाल आर्थिक एवं सामाजिक साम्राज्‍य खड़ा करने वाले सीकेटी ने बरेली को ही प्राथमिकता में रखा है. माना जा रहा है कि राजनीतिक महत्‍वाकांक्षा रखने वाले सीकेटी आगामी नगर निगम चुनाव में मेयर पद के प्रत्‍याशी बन सकते हैं. जून में संभावित निकाय चुनाव को ध्‍यान में रखकर ही उन्‍होंने इस्‍तीफा दिया है.

सूत्रों का यह भी कहना है कि बरेली में ही इनकी कुछ बड़े धनपशुओं से बात हो गई है. वे सीकेटी के नेतृत्‍व में ही अपना अखबार लांच कर सकते हैं. हालांकि एक चर्चा यह भी है कि आर्थिक रूप से काफी मजबूत सीकेटी चुनाव के बाद अपना खुद का अखबार निकालने की भी घोषणा कर सकते हैं. हालांकि अभी ये सब बातें कयास के दौर में ही हैं. इन मामलों को लेकर सीकेटी से बात करने की कोशिश की गई परन्‍तु उन्‍होंने अपना फोन नहीं उठाया.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...