लखनऊ : दैनिक जागरण लखनऊ के चीफ फोटोग्राफर संदीप रस्तोगी ने शुक्रवार को संस्थान से इस्तीफा देकर नवभारत टाइम्स ज्वाइन कर लिया। जागरण की सिटी टीम का हिस्सा रोहित मिश्रा का भी इस्तीफा एक दो दिन के भीतर होना तय है। नभाटा में उनका भी चयन हो गया है। जागरण लखनऊ से लोकल टीम से कुल सात संवाददताओं ने नभाटा के लिए अप्लाई किया हुआ था, जिनमें से रोहित को छोड़कर शेष सभी छह खारिज हो गए हैं। इनमें से एक संवाददाता ने दोबारा टेस्ट लेने का अनुरोध किया है।
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचाएं.





