Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

जागरण ने ज्‍यादा पैसे लेकर दिया कम का रसीद, वीरेंद्र दत्‍त का कमीशन भी मारा

दैनिक जागरण समूह पैसा के लिए भूखा भेडि़या बन चुका है. तमाम लोगों के पैसे हड़प रहा है. बनारस में जागरण ने अध्‍यापकों को मानदेय देने का वादा करके पैसे नहीं दिए तो देहरादून में वीरेंद्र दत्‍त गैरोला के विज्ञापन का कमीशन संस्‍थान ने मार लिया है. इतना ही नहीं उसने प्रत्‍याशियों द्वारा दिए गए धनराशि की बजाय कम राशि का रसीद पकड़ा दिया, जिससे प्रत्‍याशियों में भी नाराजगी है.

दैनिक जागरण समूह पैसा के लिए भूखा भेडि़या बन चुका है. तमाम लोगों के पैसे हड़प रहा है. बनारस में जागरण ने अध्‍यापकों को मानदेय देने का वादा करके पैसे नहीं दिए तो देहरादून में वीरेंद्र दत्‍त गैरोला के विज्ञापन का कमीशन संस्‍थान ने मार लिया है. इतना ही नहीं उसने प्रत्‍याशियों द्वारा दिए गए धनराशि की बजाय कम राशि का रसीद पकड़ा दिया, जिससे प्रत्‍याशियों में भी नाराजगी है.

वीरेंद्र दत्‍त गैरोला, जिनसे प्रबंधन ने जबरिया इस्‍तीफा मांग लिया था, ने जागरण संस्‍थान को बीते विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग दो लाख रुपये के विज्ञापन उपलब्‍ध कराए थे. प्रबंधन ने वादा किया था कि विज्ञापन लाने वाले लोगों को पंद्रह प्रतिशत कमिशन दिया जाएगा. परन्‍तु संस्‍थान ने ना तो वीरेंद्र दत्‍त को उनके कमीशन के लगभग 29 हजार रुपये उपलब्‍ध कराए और ना ही प्रत्‍याशियों को उनके द्वारा दिए गए धनराशि की रसीद ही दिए. प्रत्‍याशी भी जागरण के इस धोखाधड़ी से नाराज हैं.

इसके साथ ही जागरण द्वारा चुनावों के दौरान पेड न्‍यूज के रूप में की जा रही धांधली तथा ब्‍लैकमनी जुटाने के खेल का भी खुलासा हो रहा है. यानी जागरण प्रत्‍याशियों से ज्‍यादा पैसे लेकर उन्‍हें कम पैसे की रसीद देकर देश के साथ भी धोखा कर रहा है. साथ ही प्रत्‍याशियों को भी धोखेबाजी के मजबूर करता रहा है, उकसाता रहा है. फिलहाल वीरेंद्र दत्‍त ने प्रबंधन को पत्र लिखकर अपने कमीशन के बकायए पैसे की मांग की है. इतना ही नहीं जागरण ने उनके एक महीने के ईएल का पैसा भी हड़प लिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...