Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

जागरण ने दस हजार आंकी अपनी परीक्षा और साक्षात्‍कार की औकात

: '''खीर पकाई जागरण ने, खाने की जुगाड़ में अमर उजाला और हिंदुस्‍तान'' खबर का इम्‍पैक्‍ट : खबर का इम्‍पैक्‍ट देखिए, जागरण वाले भले ही यह गाते घूमें कि हम भड़ास को नहीं पढ़ते लेकिन पिछले दिनों लगी इस खबर का असर देखिए कि दो दिन के भीतर ही जागरण ने चयनित छात्रों की नियुक्ति प्रक्रिया चालू कर दी। जागरण प्रबंधन ने संस्‍थान में ही काम कर रहे परीक्षा में चयनित संवादसूत्रों को दस हजार रुपए महीने पर नियुक्ति के आदेश दे दिए हैं, हालांकि यह कीमत अमर उजाला और हिंदुस्‍तान के मुकाबले काफी कम है। सालों से काम कर रहे संवादसूत्र जागरण के इस ऑफर से खुश नहीं हैं। खबर है कि बहुत से लोग बहुत जल्‍द ही जनसंदेश और अमर उजाला में ज्‍वॉइन कर लेंगे।

सभी को उम्‍मीद थी कि उन्‍हें 12 से 14 हजार रुपए का ऑफर मिलेगा। लेकिन जागरण प्रबंधन ने उनकी उम्‍मीदों पर पानी फेर दिया। बात यहीं खत्‍म नहीं हो जाती। अभी उन अभ्‍यार्थियों को कॉल नहीं की गई है जो कई अन्‍य संस्‍थानों से थे। जागरण प्रबंधन अभी इस बात को लेकर हैरान है कि जहां एक ओर अमर उजाला और हिंदुस्‍तान 14 हजार के ऑफर दे रहे हैं ऐसे में वह 10 हजार रुपए पर किस मुंह से उन्‍हें ऑफर लेटर भेजें। देखा जाए तो मामला सिर्फ पैसों का नहीं है, बात है कि जिन अभ्‍यार्थियों को तीन घंटे की लिखित परीक्षा के बाद जागरण के महारथी पत्रकारों ने साक्षात्‍कार के जरिए तलाशा, क्‍या उनकी कीमत सिर्फ दस हजार ही है। अगर हां, तो जागरण को अपनी चयन समिति के पत्रकारों का स्‍तर और चयन प्रक्रिया को और उंचा उठाना चाहिए, क्‍योंकि अभ्‍यर्थियों का कद छोटा नहीं, वो आकाश छोटा है जो उन्‍हें नापने की कोशिश कर रहा है।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...