दैनिक जागरण, बरेली से खबर है कि एक बार फिर यहां कर्मचारियों से इस्तीफा मांगने का दौर शुरू हो गया है. बताया जा रहा है कि मोडम में कार्यरत एक कर्मचारी शैलेंद्र पाठक से प्रबंधन ने इस्तीफा ले लिया है. प्रबंधन ने शैलेंद्र के अलावा उनके साथ ही मोडम में काम करने वाले उमेश सिंह से भी इस्तीफा मांगा. शैलेंद्र ने जहां इस्तीफा दे दिया वहीं उमेश ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया. सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन कुछ और लोगों से इस्तीफा मांग सकता है.
मुरादाबाद से भी खबर है कि राजेंद्र कुमार से प्रबंधन ने इस्तीफा मांगा है. उल्लेखनीय है कि मजीठिया वेज बोर्ड के मामले में कुछ महीने पहले भी बरेली में दर्जनों कर्मचारियों से इस्तीफे लिए गए थे. अब फरवरी में मजीठिया वेज बोर्ड पर फाइनल आर्डर आने वाला है तो जागरण प्रबंधन एक बार फिर इस्तीफा मांगने में सक्रिय हो गया है.






