दैनिक जागरण, बनारस से खबर है कि चीफ सब एडिटर श्याम बिहारी श्यामल का तबादला मऊ के लिए कर दिया गया है. श्यामजी को मऊ का ब्यूरोचीफ बनाकर भेजा गया है. अब तक मऊ में विनय जायसवाल दैनिक जागरण का प्रभार देख रहे थे. हालांकि विनय जायसवाल का पद मैनेजर का है, इसके बावजूद वे कंटेंट की भी जिम्मेदारी देख रहे थे. बताया जा रहा है कि प्रबंधन ने विनय जायसवाल का पर कतरने के लिए ही श्याम बिहारी को मऊ की जिम्मेदारी सौंपी है. श्याम बिहारी इसके पहले भी सोनभद्र के ब्यूरोचीफ रह चुके हैं.
वहीं आजमगढ़ से ब्यूरोचीफ शक्ति शरण पंत को बनारस यूनिट बुला लिया गया है. शक्ति काफी समय से आजमगढ़ में अखबार को अपनी सेवाएं दे रहे थे. उनकी जगह बनारस से किसी को नहीं भेजा गया है. अब तक सेकेंडमैन की भूमिका निभा रहे रणविजय सिंह को प्रभारी बना दिया गया है.






