नई दिल्ली : महिला सशक्तीकरण और लैंगिक समानता की दिशा में पहल करते हुए दैनिक जागरण प्रकाशन की सहयोगी संस्था जागरण पहल राष्ट्रीय स्तर पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन करेगी। प्रतियोगिता का विषय गर्ल चाइल्ड है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपनी प्रविष्टि नेशनल गर्ल चाइल्ड डे के अवसर पर 24 जनवरी से अगले बीस दिनों के अंदर भेज सकते हैं।
ज्यूरी के विशिष्ट सदस्यों द्वारा श्रेष्ठ फोटोग्राफ का चयन किया जाएगा। 30 श्रेष्ठ फोटोग्राफ दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह के दौरान तीन और चार मार्च को आयोजित होने वाले ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम में प्रस्तुत किए जाएंगे। इसमें विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। जागरण पहल के राष्ट्रीय प्रमुख आनंद माधव ने बताया कि फोटोग्राफी प्रतियोगिता द्वारा लोगों को गर्ल चाइल्ड (विशेषकर घटते लिंग अनुपात) के बारे में संवेदनशील बनाने का प्रयास किया जा रहा है। साभार : जागरण






