Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

जागरण : प्रतीक्षा, दुर्गेश एवं अमित ने किया अपने-अपने ग्रुप में टॉप

दैनिक जागरण में प्रोन्‍नति एवं इंक्रीमेंट में भाई-भतीजावाद के खात्‍मे के दौर में मात्र एक दर्जन पत्रकार ही 75 फीसदी अंक के आंकड़े को पार कर पाए हैं. दूसरी तरफ लगभग सात दर्जन पत्रकार 30 फीसदी के आंकड़े को भी नहीं छू पाए हैं. सीनियर सब-सीनियर रिपोर्टर ग्रुप में नोएडा की प्रतीक्षा सक्‍सेना ने टॉप किया है तो सब एडिटर एवं रिपोर्टर की परीक्षा में रांची के दुर्गेश कुमार अव्‍वल आए हैं. जूनियर सब एवं जूनियर रिपोर्टर में नोएडा के अमित कुमार सिंह ने अपनी डंका बजाई है.

दैनिक जागरण में प्रोन्‍नति एवं इंक्रीमेंट में भाई-भतीजावाद के खात्‍मे के दौर में मात्र एक दर्जन पत्रकार ही 75 फीसदी अंक के आंकड़े को पार कर पाए हैं. दूसरी तरफ लगभग सात दर्जन पत्रकार 30 फीसदी के आंकड़े को भी नहीं छू पाए हैं. सीनियर सब-सीनियर रिपोर्टर ग्रुप में नोएडा की प्रतीक्षा सक्‍सेना ने टॉप किया है तो सब एडिटर एवं रिपोर्टर की परीक्षा में रांची के दुर्गेश कुमार अव्‍वल आए हैं. जूनियर सब एवं जूनियर रिपोर्टर में नोएडा के अमित कुमार सिंह ने अपनी डंका बजाई है.

जागरण ने इस बाद लगभग 960 लोगों की प्रोन्‍नति एवं इंक्रीमेंट की परीक्षा ली थी. इनमें 350 के आसपास पत्रकारों ने परीक्षा दी थी, जिसमें प्रतीक्षा सक्‍सेना 79 अंक पाकर टॉप किया. मेरठ के अनुज शर्मा 78 अंक, मेरठ के ही संजीव जैन 77 अंक, नोएडा के अ‍मरीश कुमार त्रिवेदी 77 अंक एवं लखनऊ की रोली खन्‍ना 76 अंक पाकर डिक्‍टेंशन पाने वालों की श्रेणी में शामिल रहे. वहीं 21 सीनियर सब व सीनियर रिपोर्टर 30 अंकों की लकीर भी नहीं पार कर सके.

सब एडिटर के लिए भी लगभग 360 के लगभग पत्रकारों ने परीक्षा दी थी. रांची के दुर्गेश कुमार 78 अंकों के साथ टॉप पर रहे. इसके बाद पटना की शुभ्रा कुमारी 77, रांची के रितेश कुमार 77 एवं रांची के ही रामानुग्रह मिश्रा 76 अंक के साथ 75 फीसदी का आंकड़ा पार करने में सफल रहे. सबसे ज्‍यादा लोग फेल भी सब एडिटर ग्रुप में ही हुए. 39 सब एडिटर एवं रिपोर्टर न्‍यूनतम 30 अंकों का बैरियर भी पार नहीं कर सके.

इस परीक्षा में 160 के आसपास जूनियर सब एडिटर एवं रिपोर्टर शामिल हुए. नोएडा के अमित कुमार सिंह ने 79 अंकों के साथ सबसे अव्‍वल आए. इसके बाद वाराणसी के विजय सिंह जूनियर 76 एवं वाराणसी के ही प्रमोद कुमार 76 अंक लेकर 75 फीसदी अंकों का आंकड़ा पार करने वालों में शामिल रहे. इस में भी 17 पत्रकार 30 फीसदी का न्‍यूनतम आंकड़ा पार नहीं कर सके. इसके अलावा ट्रेनी पद के लिए भी लगभग 90 लोगों ने परीक्षा दी थी. तीन लोग 69 अंक पाकर टॉप किया था, हालांकि कोई भी ट्रेनी 75 फीसदी का आंकड़ा नहीं छू पाया. वहीं चार ट्रेनी 30 अंक लाने में असफल रहे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...