Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

जागरण, बनारस में इंक्रीमेंट के बाद दुख और गुस्‍सा

दैनिक जागरण, बनारस के ज्‍यादातर कर्मचारी अपने इंक्रीमेंट की राशि देखने के बाद नाराज हैं. हालांकि अभी इस यूनिट में प्रमोशन की लिस्‍ट नहीं पहुंची है, लेकिन जी जान लगाकर काम करने वाले लोगों को जिस तरह से इंक्रीमेंट दिया गया है, उससे वो खुश होने की बजाय दुखी ज्‍यादा हैं. खबर है कि इंक्रीमेंट में ठीक ठाक रकम उन्‍हीं लोगों को मिली है जो प्रबंधन के खास हैं. यानी जिन लोगों की संपादक और इस स्‍तर के लोगों से तालमेल बढि़या हैं उन्‍हें इंक्रीमेंट से खुशी मिली है.

इसमें शक नहीं है कि जागरण में अच्‍छे काम करने वालों की कभी कमी रही हो, लेकिन जागरण प्रबंधन काम की बजाय चाटुकारिता को महत्‍व देकर अच्‍छे लोगों को अपने साथ लंबे समय तक नहीं रख पाया है. तमाम ऐसे उदाहरण हैं जो जागरण में रहकर अच्‍छा काम करते हुए भी अपनी पहचान नहीं बना पाए, लेकिन जैसे ही वे दूसरे मीडिया हाउसों से जुड़े खुद तो सफल हुए ही अपने संस्‍थान को भी लाभ पहुंचाया. जागरण, बनारस में ही अनेकों उदाहरण मौजूद हैं, जहां पढ़े लिखों की बजाय अपनढ़ों और फोटोग्राफरों तक को जिलों में ब्‍यूरोचीफ बनाया जा चुका है.

खैर, मामला इंक्रीमेंट का है. जागरण, बनारस में इक्रीमेंट की रकम देखने के बाद ज्‍यादातर कर्मचारी असंतुष्‍ट हैं. इन लोगों को चार सौ रुपये लेकर ढाई हजार रुपये तक की इंक्रीमेंट मिली है, लेकिन अस्‍सी फीसदी से ज्‍यादा पांच सौ रुपये के आसपास इंक्रीमेंट पाने वाले ही बताए जा रहे हैं. एडिटोरियल के कर्मचारी तो प्रबंधन से पूरी तरह नाराज हैं. माना जा रहा है कि इस नाराजगी का असर काम पर भी पड़ेगा. हालांकि इंक्रीमेंट राशि देखने के बाद कुछ कर्मचारी अब नए संस्‍थानों में जाने की तैयारी भी कर रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...