Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

जागरण भूल गया पत्रकारिता और कानून : बलात्‍कार पीडिता का नाम व पता तक छाप डाला

अब तो सही में लग रहा है कि जागरण समूह अपने पतनकाल की तरफ चल पड़ा है। नंबर एक होने का दावा करने वाला जागरण अपनी गलतियों के लिए तो जाना ही जाता है पर ताजा मामले में जागरण ने एसी घटिया हरकत की है, जिसे भूल तो कतई नहीं कहा जा सकता। जागरण के पंजाब संस्करण में होशियारपुर से एक ऐसी घिनौनी हरकत की गई है जो न तो कानून की नजर में सही है और न ही किसी भी तरह से पत्रकारिता के उसूलों के अनुरूप है।

अब तो सही में लग रहा है कि जागरण समूह अपने पतनकाल की तरफ चल पड़ा है। नंबर एक होने का दावा करने वाला जागरण अपनी गलतियों के लिए तो जाना ही जाता है पर ताजा मामले में जागरण ने एसी घटिया हरकत की है, जिसे भूल तो कतई नहीं कहा जा सकता। जागरण के पंजाब संस्करण में होशियारपुर से एक ऐसी घिनौनी हरकत की गई है जो न तो कानून की नजर में सही है और न ही किसी भी तरह से पत्रकारिता के उसूलों के अनुरूप है।

अखबार में बलात्कार की पीड़िता से पुलिस के बदसलूकी की खबर छपी है। यही खबर अखबार के इंटरनेट संस्करण पर भी है। खबर में लिखने वाले ने न सिर्फ बलात्कार पीड़िता का नाम बल्कि उसके पिता का नाम और घर का पता गांव तक लिख डाला है। यही नहीं पिता की मौत के बाद से वह अपने ननिहाल में कहां रह रही है उस गांव तक का भी पता अखबार ने बड़े चाव से छापा है। माना कि खबर भेजने वाला रिपोर्टर भांग खाए बैठा होगा लेकिन ब्यूरो में इस खबर को एडिट करने वाले जुगाड़ू क्या भाड़ झोंक रहे थे कि पीड़िता को इस तरह सरे बाजार शर्मसार करने में उन्हें रत्ती भर भी गुरेज नहीं हुआ।

इसके बाद खबर जब डेस्क पर पहुंची तो डेस्क पर बैठे जुगाड़ू क्या नींद में खबरें देखते हैं कि किसी को यह दिखा नहीं। उस पर से दूसरों को बिना जान पहचान के ही 'अच्छे आदमी नहीं हैं' बताने वाला खुद टेस्ट फेल संपादक क्या कर रहा था जिसके नाक के नीचे से यह सब गुजर गया। इंटरनेट संस्करण पर भी जागरण के बेवकूफाना हरकत को देखा जा सकता है। अब तो सच में लगने लगा है कि समूह जितनी तेजी से ऊचाई की तरफ चढ़ा था अब उतनी ही तेजी के साथ नीचे आने को भी बेकरार है। आप भी पढिए इस खबर को।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...