दैनिक जागरण, मोतिहारी से खबर है कि रविभूषण सिन्हा का तबादला मुजफ्फरपुर यूनिट में कर दिया गया है. रवि यहां पर ब्यूरोचीफ की भूमिका निभा रहे थे. वे लम्बे समय से जागरण को अपनी सेवाएं दे रहे हैं. उनकी गिनती अच्छे पत्रकारों में की जाती है. रवि की जगह समस्तीपुर के वरिष्ठ पत्रकार राजेश श्रीवास्तव को मोतिहारी का नया ब्यूरोचीफ बनाया गया है. राजेश भी जागरण को काफी समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं. संभावना जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं.






