दैनिक जागरण मेरठ में जनरल डेस्क के इंचार्ज अनुराग गुप्ता का ट्रान्सफर लखनऊ कर दिया गया है. उन्होंने अपने ट्रान्सफर की अर्जी निजी कारणों के चलते दे रखी थी. वो फरवरी के शुरुआत में लखनऊ दफ्तर से काम करना शुरू करेंगे.
लखनऊ में उन्हें लोकल डेस्क की जिम्मेदारी दी गयी है. वो लखनऊ के ही मूल निवासी हैं. अनुराग के जाने के बाद मेरठ में जागरण के जनरल डेस्क की जिम्मेदारी डीएनई राजकुमार शर्मा संभालेंगे.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.






