Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

जानकारी देने में देरी पर भड़के पत्रकार, नारेबाजी की

बठिंडा : मतगणना की जानकारी में देरी से पालीटेक्निक कालेज स्थित मतगणना केंद्र में पत्रकारों ने डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि बाद में डीसी ने तुरंत जानकारी देने का भरोसा देकर पत्रकारों को शांत करवाया। दरअसल, मतगणना केंद्र में दो राउंड की गिनती होने के बावजूद यहां बनाए मीडिया सेंटर में जानकारी देने में देरी होती रही। बार-बार पूछे जाने के बावजूद किसी तरफ से कोई जानकारी नहीं मिली।

बठिंडा : मतगणना की जानकारी में देरी से पालीटेक्निक कालेज स्थित मतगणना केंद्र में पत्रकारों ने डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि बाद में डीसी ने तुरंत जानकारी देने का भरोसा देकर पत्रकारों को शांत करवाया। दरअसल, मतगणना केंद्र में दो राउंड की गिनती होने के बावजूद यहां बनाए मीडिया सेंटर में जानकारी देने में देरी होती रही। बार-बार पूछे जाने के बावजूद किसी तरफ से कोई जानकारी नहीं मिली।

पत्रकारों ने इसका विरोध जताते हुए डिप्टी कमिश्नर और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और मीडिया सेंटर छोड़ मतगणना केंद्र के मेन गेट पर धरना लगा दिया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद डिप्टी कमिश्नर कमल किशोर यादव और एसएसपी डा. सुखचैन सिंह गिल वहां पहुंचे। वहां डीसी ने भरोसा दिलाया कि मीडिया सेंटर में तुरंत जानकारी भेजी जाएगी। इसके बाद राउंडवाइज जानकारी देनी शुरू कर दी गई। डीसी ने कहा कि गिनती के बाद रिजल्ट में चुनाव आब्जर्वर के हस्ताक्षर करवाने जरूरी होते हैं, इसलिए थोड़ी देरी हो रही थी, लेकिन बाद में इसे ठीक करवा दिया गया।

कार्ड पर उठे सवाल : मतगणना केंद्रों में जाने के लिए चुनाव आयोग की तरफ से मीडिया कर्मियों को दिए कार्डो पर भी सवाल उठे। जब पत्रकारों ने कार्ड के जरिए मतगणना केंद्र में जाना चाहा तो पुलिस कर्मचारियों ने रोक दिया और कार्ड को मानने से इंकार कर दिया।

मीडिया सेंटर बना 'सीआईडी' सेंटर : पालीटेक्निक कालेज स्थित मतगणना केंद्र में मतगणना की जानकारी देने के लिए बने मीडिया सेंटर में पूरी तरह कुप्रबंधन हावी रहा। मीडिया कर्मियों के पहुंचने से पहले ही सीआईडी के कर्मचारी यहां कुर्सियों पर बैठ गए। इस दौरान वहां पब्लिक रिलेशन दफ्तर के कर्मचारियों की ड्यूटी लगी थी लेकिन किसी ने उन्हें उठाने की जहमत नहीं उठाई। साभार : जागरण

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...