दैनिक जागरण में अक्सर अजीबो गरीब हरकत होती रहती है. हर रोज कोई न कोई नया इनवेंशन यहां के पत्रकार करते रहते हैं. अभी तक सभी लोगों को पता था कि सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिन होते हैं, लेकिन जागरण के पत्रकारों की एक का दो बनाने की आदत ने सोमवार से शुक्रवार को छह दिन बना दिया है. लखनऊ से एक खबर प्रकाशित हुई है लखनऊ से बनारस के बीच इंटरसिटी ट्रेन के शुभारंभ की.
इस खबर में पत्रकार ने बताया है कि यह ट्रेन सोमवार से शुक्रवार तक छह दिन चलेगी. अब तक लोगों को जो जानकारी थी उसके अनुसार सोमवार से शुक्रवार पांच दिन होता है और सप्ताह सात दिन का होता है, लेकिन सोमवार से शुक्रवार के बीच कौन सा एक नया दिन दैनिक जागरण ने अपने सोर्स से बढ़ाया है, लोग इस बात की जानकारी ले रहे हैं. वैसे भी देश का नम्बर वन अखबार जागरण इतना ताकतवर है कि कुछ भी कर सकता है तो सप्ताह में आठ दिन कर देना इसके लिए कौन सी बड़ी बात होगी.
खैर, आप भी देखिए जागरण की वो खबर, जिसमें उसने सोमवार से शुक्रवार को छह दिना बना दिया है….







