अभी अभी सूचना मिली है कि देश के जाने माने पत्रकार और स्तंभकार खुशवंत सिंह हम लोगों के बीच नहीं रहे. उनका निधन आज दिन के बारह बजकर पचपन मिनट पर हुआ. उनके पुत्र राहुल सिंह ने बताया कि पिताजी ने 12.55 पर अंतिम सांसें ली. खुशवंत सिंह के निधन पर देश के हर क्षेत्र के लोगों ने दुख प्रकट किया है.
खुशवंत सिंह की उम्र 99 वर्ष थी. हमेशा मस्तमौला और बिंदास जीने, लिखने वाले खुशवंत कई बार अपने लेखन और बयानों के कारण विवादों में आए. पर उन्होंने किसी की परवाह कभी नहीं की और अपनी स्टाइ, अपने अंदाज को कायम रखा.
फेसबुक पर युवा लेखक Nitin Thakur खुशवंत सिंह को यूं याद करते हुए श्रद्धांजलि देते हैं: ''ट्रेन टू पाकिस्तान..सनसेट क्लब…औरतें..सिक्खों का इतिहास.. ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर…! खुशवंत सिंह आप 99 नाबाद रहेंगे..देह से मुक्त होकर अपने पाठकों के दिलों में कैद रहेंगे आप। विदा.. (हालाँकि मुझे आप एक हद से ज्यादा नहीं भाए कभी..)''






