Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

जाने-माने पत्रकार वेदव्रत गिरी की सड़क दुर्घटना में मौत

मध्य प्रदेश और देश के जाने-माने पत्रकार श्री वेदव्रत गिरी के निधन की खबर से स्तब्ध हूं। वेदव्रत गिरी का निधन अलीगढ़-एटा के पास एक सड़क हादसे में आज हुआ। वे माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के पहले बैच के छात्र थे। एक अच्छे रिपोर्टर के नाते उन्होंने अपनी एक खास जगह बनाई।

मध्य प्रदेश और देश के जाने-माने पत्रकार श्री वेदव्रत गिरी के निधन की खबर से स्तब्ध हूं। वेदव्रत गिरी का निधन अलीगढ़-एटा के पास एक सड़क हादसे में आज हुआ। वे माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के पहले बैच के छात्र थे। एक अच्छे रिपोर्टर के नाते उन्होंने अपनी एक खास जगह बनाई।

वे सही मायनों में यारों के यार थे। उनका बिंदासपन, चीजों और रिश्तों को लेकर स्पष्टता प्रभावित करती थी। मेरे सीनियर होने के नाते मुझे वे बहुत स्नेह और उम्मीदों से देखते थे। पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र सम्मेलनों में उनका भाषण एक अलग ही आकर्षण का केंद्र होता था।

वे बड़ी कड़वी बात भी इस अंदाज में कहते थे कि लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाते थे। भरोसा नहीं होता कि वे चले गए हैं। शायद इसी को नियति कहते हैं। एक हंसते-खेलते आदमी का अचानक हमारे बीच से चला जाना एक शून्य रच रहा है। ऐसा शून्य जिसे भरना असंभव है। मेरी श्रद्धांजलि।

लेखक संजय द्विवेदी  माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय में हेड आफ डिपार्टमेंट हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...