पत्रिका पराग के पूर्व संपादक हरिकृष्ण देवसरे का आज गाजियाबाद के इंदिरापुरम में निधन हो गया है. वे के एक अस्पताल में भर्ती थे. हिंदी के जाने-माने बाल साहित्यकार और संपादक थे. उनकी सैकड़ों किताबें छप चुकी हैं. वे हिंदी साहित्य अकादमी का बाल साहित्य पुरस्कार भी पा चुके हैं. उनके निधन पर साहित्य और पत्रकारिता जगत के कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है.
वे 75 वर्ष के थे. उनका जन्म 9 मार्च 1938 को हुआ था. देवसरे मूलतः मध्य प्रदेश के नागोड के रहने वाले थे. देवसरे के नाम कई ख्याति है. वे पराग मैग्जीन के करीब दस साल एडिटर रहे. उन्हें दर्जनों एवार्ड, सम्मान और प्रशस्ति पत्र मिले. कई किताबों का अनुवाद किया. उनके पीछे परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे, एक पुत्री और पांच पोते-पोतियां हैं.
भड़ास तक अपनी बात [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






