Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

जालौन में सम्‍मान समारोह का जागरण एवं स्‍वतंत्र भारत के पत्रकारों ने किया बहिष्‍कार

जालौन। जालौन में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद बृजलाल खाबरी अभी से लोकसभा की तैयारी मे जुट गये, जिससे वह 2014 में होने वाले आम चुनाव में जीत हासिल कर सकें। इसी को ध्यान में रखते हुये उन्होंने पत्रकारों को अपने पक्ष में करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में वे अपने उरई स्थित आवास नैना पैलेस में पत्रकारों के लिये एक सम्मान समारोह रखा और जनपद के सभी पत्रकारों को आमांत्रित किया, जिसमें दलाली करने वाले पत्रकार भी सम्मान लेने पहुंच गये। जिसके बारे में जब दैनिक जागरण, कानपुर और स्वतत्र भारत के ब्यूरो चीफ और उनके स्टाफ के लोगों को खबर मिली तो उन्होंने इस सम्मान समारोह क बहिष्कार कर दिया।

जालौन में इस समय बसपा पूरी तरह पत्रकारों को अपनी ओर खिंचने में लगी है, जिससे वह विधानसभा में हुई गलती को लोकसभा में न दोहरा सके। इसी को ध्यान मे रखते हुये जालौन-गरौठा-भोगनीपुर से बसपा के प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद ब्रजलाल खाबरी ने जालौन जनपद के उरई मुख्यालय में अपने आवास में पत्रकारों के लिये एक सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें उरई मुख्यालय के प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के सभी पत्रकारों को आमंत्रित किया गया। लेकिन इस सम्मान समारोह में ज्‍यादातर दलालों का बोलबाला देखा गया। जिसको देखते हुये दैनिक जागरण और स्वतंत्र भारत के ब्‍यूरोचीफ और स्टाफ रिपोर्टरों ने इसका बहिष्कार कर दिया। क्योंकि बड़े समाचार पत्रों के रिपोर्टरों का सम्मान करने से पहले दलालों का सम्मान किया गया। इसे देखते हुये दोनो समाचार पत्रों के रिपोर्टर उठकर चले गये। इसके बाबजूद बसपा राज्यसभा सांसद बृजलाल खाबरी ने उन्हें दोबारा बुलाना उचित नहीं समझा। इस सम्मान समारोह ने यह साबित कर दिया कि सभी राजनैतिक पार्टियाँ दलालों के भरोसे ही अपना काम करवाना चाहती हैं।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...