Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

जिंदल से उगाही मामले में जी न्‍यूज के खिलाफ आरोप पत्र तैयार

जी न्‍यूज द्वारा जिंदल पावर एंड स्टील लिमिटेड से कथित कोल आवंटन घोटाले की आड़ में 100 करोड़ रुपये की उगाही के प्रयास के मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर ली है। पुलिस ने रिपोर्ट पर कानूनी राय भी ले ली है। उम्मीद है कि इस मामले में जुलाई के पहले सप्ताह में आरोप पत्र दायर कर दिया जाएगा।

जी न्‍यूज द्वारा जिंदल पावर एंड स्टील लिमिटेड से कथित कोल आवंटन घोटाले की आड़ में 100 करोड़ रुपये की उगाही के प्रयास के मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर ली है। पुलिस ने रिपोर्ट पर कानूनी राय भी ले ली है। उम्मीद है कि इस मामले में जुलाई के पहले सप्ताह में आरोप पत्र दायर कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि जी न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी, समीर अहलूवालिया, कंपनी के चेयरमैन सुभाष चंद्रा और उनके बेटे व प्रबंध निदेशक पुनीत गोयनका के खिलाफ जिंदल स्टील ने नेगेटिव खबरों को रोकने के नाम पर 100 करोड़ रुपये की उगाही के प्रयास को लेकर एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में चारों आरोपी जमानत पर हैं।

सूत्रों के अनुसार, जांच में कहा गया है कि कथित कोयला घोटाले की संसद में पेश सीएजी रिपोर्ट को आधार बनाकर उसे गलत तरीके से चैनल पर दिखाया गया ताकि उगाही की जा सके। स्टिंग ऑपरेशन के ऑडियो व वीडियो से भी इस तथ्य का खुलासा हुआ है। हालांकि, जी न्यूज ने 100 करोड़ रुपये विज्ञापन के रूप में लेने का तर्क रखा, लेकिन पुलिस ने उसे खारिज कर दिया।

पुलिस के अनुसार, इस तथ्य की भी पुष्टि हो चुकी है कि समीर और सुधीर होटल हयात में जिंदल स्टील के निदेशक-एचआर राजीव भदौरिया से मिले व 100 करोड़ रुपये की मांग दोहराई। साथ ही वे पैसे लेने के लिए विज्ञापन का अनुबंध बनाकर ले गए थे। समीर और सुधीर को गिरफ्तारी के 20 दिन बाद अदालत ने 17 दिसंबर, 2012 को जमानत दे दी थी, जबकि चेयरमैन और प्रबंध निदेशक को अदालत ने अग्रिम जमानत दे दी थी। (अमर उजाला)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...