हमवतन अखबार में बतौर मुख्य उप संपादक काम रहे जितेन्द्र बच्चन के बारे में खबर है कि उन्होंने अपनी नई पारी की शुरुआत राष्ट्रीय जनमोर्चा अखबार के साथ की है. वे यहां संपादक की भूमिका में होंगे. इसके पहले बच्चन दैनिक जागरण के साथ लंबी पारी खेल चुके हैं.
इंडिया न्यूज रीजनल न्यूज चैनल के चीफ वीडियो एडिटर कविंद्र रंजन बर्मन ने रिजाइन कर दिया है. वह इन दिनों नोटिस पीरिडय पर चल रहे हैं. बताया जाता है कि वे मीडिया से उबर गए हैं और अपने होमटाउन गुवाहाटी में खुद का कोई बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं.
पंजाब केसरी अम्बाला में सब ठीक नही चल रहा है। हाल ही में अम्बाला छावनी की ब्यूरो चीफ बनाई गई अलीशा शर्मा का अचानक नाम छापना बंद कर दिया गया है। इसके पीछे जहां अलीशा शर्मा की तरफ विज्ञापन की रकम बकाया होने को एक कारण बताया जा रहा है, वहीं संस्थान के एक सीनियर रिपोर्टर अनिल दत्ता की मोर्चेबंदी भी कारण बताई जा रही है। ट्रिब्यून व हिंदूस्तान जैसे अख़बारों में काम कर चुके सीनियर रिपोर्टर को अलीशा जैसे नई पत्रकार के मातहत काम करना अखर रहा है। गौरतलब है कि पंजाब केसरी में हर समाचार को संवाददाता के नाम से ही लिखने का चलन है। फिर वह समाचार चाहे कोई प्रैस विज्ञप्ति ही क्यों न हो।
एक अन्य सूचना के मुताबिक राहुल ने साधना से इस्तीफा देकर इएनसी न्यूज एजेंसी में कापी राइटर के बतौर ज्वाइन किया है.
भड़ास तक आप भी कोई जानकारी या सूचना [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






