पंजाब केसरी, रोहतक कार्यालय में बतौर ब्यूरो चीफ काम रहे कृष्ण वशिष्ठ को तीन महीने बाद वापस रख लिया गया है. इस बार पंजाब केसरी ने उन्हें बतौर रिपोर्टर ही रखा है. पंजाब केसरी ने उन्हें पानीपत में बतौर संवाददाता रखा है. उधर, पटना से सूचना है कि हिंदुस्तान, से इस्तीफा देकर मनोज ने जागरण में वापसी की है. वे महीने भर पहले ही हिंदुस्तान गए थे.
खबर है कि हिमाचल प्रदेश में भास्कर न्यूज की कमान जितेन ठाकुर को सौंपी गई है. वे कई न्यूज चैनलों में काम कर चुके हैं. समाचार प्लस से इस्तीफ़ा देकर अतुल अग्रवाल और आईबीएन7 छोड़कर समीर अब्बास पहले ही भास्कर न्यूज में पहुंच चुके हैं.
हिन्दुस्तान, आगरा के जनरल डेस्क प्रभारी अरुण कुमार ने राजस्थान पत्रिका, ग्वालियर ज्वाइन किया है. वे न्यूज एडिटर बने हैं. दैनिक भास्कर, पंचकूला से ब्यूरो चीफ कपिल चडढा के इस्तीफे की सूचना है. चर्चा है कि आरई दीपक धीमान से मतभेद के बाद इस्तीफा दिया है.
भड़ास से संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है.






