भास्कर ग्रुप अपना टी वी चैनल लेकर आने वाला है. बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में इस चैनल की जितेन ठाकुर को सौंपी गई है. उधर मेरठ से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार संतराम पांडेय जनसंदेश टाइम्स, मेरठ के संपादक बन गए हैं. इसके पूर्व संतराम पांडेय सुभारती मीडिया लिमिटेड के दैनिक प्रभात से जुड़े थे. पाण्डेय जी की पत्रकारिता जगत में एक भले मानुष की छवि है. वे बीते तीन दशक से पत्रकारिता से जुड़े हैं.
एक खबर राजस्थान से. एसएमबीसी इन्साइट चैनल का राजस्थान में आगाज हो गया है. राज्य में ब्रजेश व्यास को स्टेट हेड बनाया गया है. उनके साथ छगन तिवाड़ी भी मुख्य भूमिका में हैं. इनको एसएमबीसी का स्टेट न्यूज कॉर्डिनेटर बनाया गया है. कमल अग्रवाल और सुनील शर्मा ने संवाददाता के पद पर ज्वाइन किया है. इससे पहले ये टीवी99 से जुडे हुए थे.
भड़ास तक कोई भी जानकारी आप [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.






