Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

जिया न्यूज के बारे में भड़ास पर छपी खबर को लेकर साइबर क्राइम सेल में कंप्लेन

पिछले दिनों जिया न्यूज चैनल की लांचिंग के बाद उसके फर्स्ट लुक एंड फील और इंटरनल पालिटिक्स को लेकर जो खबर भड़ास पर प्रकाशित हुई, उससे चैनल के कर्ताधर्ता ज्वाय सेबस्टियन इतने खफा हुए कि अपने एचआर को कहकर दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में भड़ास की कंप्लेन करा दी. साइबर सेल से एक पुलिस इंस्पेक्टर ने भड़ास को फोन कर कहा कि क्या ये खबर डिलीट की जा सकती है?

पिछले दिनों जिया न्यूज चैनल की लांचिंग के बाद उसके फर्स्ट लुक एंड फील और इंटरनल पालिटिक्स को लेकर जो खबर भड़ास पर प्रकाशित हुई, उससे चैनल के कर्ताधर्ता ज्वाय सेबस्टियन इतने खफा हुए कि अपने एचआर को कहकर दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में भड़ास की कंप्लेन करा दी. साइबर सेल से एक पुलिस इंस्पेक्टर ने भड़ास को फोन कर कहा कि क्या ये खबर डिलीट की जा सकती है?

भड़ास की तरफ से साइबर सेल को बताया गया कि जिस खबर को लेकर भड़ास की कंप्लेन की गई है, उस खबर में ऐसा कुछ नहीं है जो आईटीएक्ट के अधीन आता हो. अगर किसी को कोई दिक्कत है तो वह मानहानि का मामला कोर्ट में दायर कर सकता है. फिर भी, अगर साइबर सेल में शिकायत कर ही दी गई है तो भड़ास की तरफ से तब तक कोई स्टैंड नहीं लिया जा सकता जब तक कंप्लेन भड़ास टीम को उपलब्ध न हो जाए. भड़ास लीगल सेल द्वारा पूरी शिकायत पढ़ने के बाद इसका जवाब तैयार किया जाएगा और आगे की रणनीति बनाई जाएगी. तब साइबर सेल से जुड़े पुलिस इंस्पेक्टर ने भड़ास की मेल आईडी नोट कर शिकायत फारवर्ड करने की बात कही लेकिन अभी तक भड़ास के पास शिकायत नहीं आई है.

सूत्रों का कहना है कि चैनल पिट जाने के बाद और इससे जुड़ी खबर भड़ास पर छपने से ज्वाय सेबस्टियन बौखला गए हैं. कंटेंट फील्ड के आदमी न होने के कारण ज्वाय को यह समझ में नहीं आया कि चैनल से जुड़ी भड़ास पर प्रकाशित खबर में गलती क्या है और इसको लेकर कंप्लेन कहां और किस तरह की जाए. फिर भी, अगर ज्वाय सेबस्टियन चाहते हैं कि भड़ास पर एक्शन हो तो, भड़ास को उनके इस रुख से कोई तकलीफ नहीं है. उनके पास भी किसी से पीड़ित होने की दशा में शिकायत करने व विरोध दर्ज कराने का अधिकार है.

ये है वो खबर जिसको लेकर जिया न्यूज की तरफ से भड़ास की शिकायत दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में की गई है… पढ़िए और बताइए कि क्या इसमें कुछ भी ऐसा कंटेंट है जिसके आधार पर कहा जा सके कि यह खबर आईटीएक्ट के तहत शिकायत के योग्य है…

फीका रहा 'जिया न्यूज' का शुरुआती प्रदर्शन, चुनावों तक चैनल चलने की उम्मीद

भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...