सूचना है कि एक नया न्यूज चैनल मार्केट में आने के लिए सिर उठा रहा है. नाम रखा गया है 'जिया न्यूज'. इसका नेतृत्व ज्वाय सेबस्टियन कर रहे हैं जो यूएनआई टीवी, एस1 समेत कई संस्थानों, न्यूज चैनलों में वरिष्ठ पदों पर रह चुके हैं. इस चैनल से आशीष मिश्रा भी जुड़े हुए हैं जो हाल-फिलहाल तक न्यूज एक्सप्रेस में वरिष्ठ पर कार्यरत थे.
'जिया न्यूज' में पैसा किसका लगा है, इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं. कुछ लोगों का कहना है कि इसमें नागपुर की किसी पार्टी का पैसा लगा है. वहीं कुछ लोग कहते हैं कि एक महिला पत्रकार, जो अब उद्यमी बन चुकी हैं, का यह न्यूज चैनल है, जिसके बिहाफ पर ज्वाय सेबस्टियन चैनल का संचालन करेंगे.
एक अन्य का कहना है कि यह न्यूज चैनल एक चलते हुए न्यूज चैनल का बदला हुआ नाम है जिसे खरीद लिया गया है. फिलहाल जितने मुंह उतनी बातें. पर मीडिया मार्केट में 'जिया न्यूज' को लेकर कानाफूसी शुरू हो चुकी है. सूत्रों का कहना है कि ज्वाय सेबस्टियन के नेतृत्व में चैनल लांच होगा. चैनल का कंटेंट आशीष मिश्रा देखेंगे. भूपेश पंत, प्रसन्नजीत डे और विवेक सत्य मित्रम भी चैनल के साथ जुड़ चुके हैं.





