जिया न्यूज में भगदड़ जारी है. कल चार लोगों ने चैनल की राजनीती और खेमेबाजी से तंग आकर इस्तीफा दे दिया है. इसमें से एक एंकर वंदना भी हैं. कंटेंट हेड प्रसेनजित डे भी संस्थान को छोड़ चुके हैं. बताया जा रहा है कि अब किसी भी वक्त स्ट्रिंगर लोग खबर भेजना बंद करने वाले हैं क्योंकि इन्हें पेमेंट नहीं दिया जा रहा है.
स्ट्रिंगरों को सस्थान से तारीख पर तारीख दिया जा रहा है पर एक फूटी कौड़ी अभी तक नहीं दी गई है. स्ट्रिंगरों को खास शिकायत एचआर हेड शरद नारायण से है जो पेमेंट के बाबत या तो फ़ोन नहीं उठाते हैं या अगर उठा लेते हैं तो अपशब्द के साथ शुरू हो जाते हैं.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.
इसे भी पढ़ सकते हैं…
जिया न्यूज की हालत खराब, विवेक सत्य मित्रम का इस्तीफा, सैकड़ों स्ट्रिंगर पैसे को मोहताज






