जिया न्यूज का पतन जारी है. इस चैनल के ब्यूरो हेड्स ने चैनल की राजनीति, स्ट्रिंगरों को पैसे न दिए जाने और खेमेबाजी से तंग आकर इस्तीफा दे दिया है. इसमें से एक हैं छत्तीसगढ़ के अनुभवी संजय शेखर. दूसरे हैं आशीष पराशर जो राजस्थान के हेड हैं. तीसरे हैं बिहार के कुलदीप भारद्वाज.
ये सभी ब्यूरो हेड्स अपने स्ट्रिंगरों के साथ मजबूती से खड़े रहे और चैनल प्रबंधन की बेरुखी व दिशाहीनता के कारण चैनल छोड़ने को मजबूर हुए. जिया न्यूज की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है. चैनल को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं. कुछ इसके बिकने की बात कह रहे हैं तो चैनल आईडी चेंज होने की कानाफूसी कर रहे हैं. वहीं कुछ का कहना है कि चैनल चलाने के लिए नए लोगों को लाया जा रहा है.
भड़ास से संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है.






